गुना कैंट थाना क्षेत्र में बीज निगम के पास चाय की दुकान में चोरी हो गई। 9 नवंबर को दुकानदार बंटी लोधा ने बताया, 8 नवंबर रात दुकान बंद करके गया। सुबह आया तो 5 ताले टूटे ठीक वैसे ही लटके थे जैसे लगाकर गया था लेकिन टूटे थे। अंदर से एक गैस सिलेंडर पुड़िया पाउच बीड़ी सिगरेट सहित ₹15000 के करीब चोरी हुई। दो दिन पहले एक टायर ट्यूब की दुकान में भी चोरी हुई थी।