डलमऊ: देर रात डलमऊ कोतवाल ने पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली, चलाया चेकिंग अभियान
सोमवार को समय लगभग 8:00 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने पुलिस बल के साथ मुराईबाग चौराहा, शंकर नगर, आदर्श नगर, मियांटोला एवं रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, रेलवे स्टेशन पर फर्जी तरीके से बैठे व्यक्तियों को हिदायत देकर छोड़ा। इस मौके पर मुराईबाग चौकी इंचार्ज अमरेश द्विवेदी, अबरार हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।