पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में सड़क पर गिरा पेड़, भाजपा नेताओं ने हटाया
सोमवार शाम 5:00 बजे अमरकंटक में आंधी तूफान की वजह से सड़क किनारे स्थित पेड़ टूट जाने के कारण यह मुख्य सड़क पर गिर जाने से आवागमन मार्ग प्रभावित हो रहा था तभी अमरकंटक में आयोजित होने वाले भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी से वापस लौट रहे भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम और उनकी टीम ने इस पेड़ को सड़क से हटाते हुए आवागमन बहाल किया।