कांके: नगड़ी: परमा एकादशी पर रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2026 रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास की पावन परमा एकादशी श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना,भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया