पीलीभीत: एकता नगर में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग, लुटेरा बाइक छोड़कर हुआ फरार
पीलीभीत शहर की एकता नगर कॉलोनी में महिला ने साहस का परिचय देते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को काफी हद तक नाकाम कर दिया। चूड़ी वाली गली में कपड़े की दुकान चलाने वाली अविनाश कौर घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया। महिला ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।