जालौन: शंकरपुर चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से हुई घायल
Jalaun, Jalaun | Feb 26, 2024 कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी के पास एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने घायल महिला को हेयर सेंटर रेफर कर दिया है।