जालौन: नगर पालिका जालौन का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण, अभिलेख देखकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Jalaun, Jalaun | Feb 25, 2024 जालौन नगर पालिका का जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका के अंदर बने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां के अभिलेखों को देखा। साथ ही नगर पालिका में तैनात अधिकारियों को लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।