जालौन: कोतवाली जालौन पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को नकदी व ताश की गड्डी के साथ किया गिरफ्तार
Jalaun, Jalaun | Feb 23, 2024 जालौन कोतवाली पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा एवं आरोपियों के पास से नकद रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्तों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।