जालौन: जालौन कोतवाली परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना दिवस, दो शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
Jalaun, Jalaun | Feb 24, 2024 जालौन कोतवाली परिसर में थाना दिवस मनाया गया। वहीं थाना दिवस को लेकर फरियादी अपनी फरियाद लेकर जालौन कोतवाली पहुंचे। जहां पर तहसीलदार की अध्यक्षता में उनकी शिकायतों को सुना गया और दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। अन्य शिकायतों के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।