होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वाटसन पार्क का कलेक्टर के निर्देश पर कायाकल्प हुआ शुरू
22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देशभर में सफाई अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में DM के निर्देश पर नर्मदापुरम के कलेक्ट्रेट परिसर में बने वाटसन पार्क की भी नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। काफी लंबे समय से परिसर में बने वाटसन पार्क की देखरेख नहीं होने के कारण पार्क में झाड़ियां व गंदगी का अंबार लग गया था। अब व्यवस्थित रूप से पार्क का कायाकल्प हो रहा है।