होशंगाबाद नगर: नारायण नगर में लोगों ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली प्रभात फेरी
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नर्मदापुरम में भी 18 से 22 जनवरी तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसी तारतम्य में “मेरा गांव मेरी अयोध्या” अभियान अंतर्गत नारायण नगर में स्थानीय लोगों ने आज सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के माध्यम से 22 तारीख को होने वाले प्राण रामलला की प्रतिष्ठा के संबंध में लोगों को जागरूक किया।