होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सर्किट हाउस में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रेसवार्ता हुई आयोजित
नर्मदापुरम के सर्किट हाउस में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर नर्मदापुरम में भी पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा सहित पत्रकार उपस्थित रहे।