करपी: खेदरू बिगहा निवासी शिवकुमार सिंह की ट्रैक्टर चलाते समय मौत
Karpi, Arwal | Jun 12, 2026 करपी प्रखंड क्षेत्र के खेदरू बिगहा निवासी ट्रैक्टर चालक सह मालिक शिवकुमार सिंह की ट्रैक्टर चलाते समय अचानक हार्ट अटैक से शुक्रवार को 12:00 बजे मौत हो गई।ट्रैक्टर पर सामान लादकर बस्ती बीघा पहुचानें जा रहे थे इसी बीच अचानक अचेत हो गए। ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार मजदूर अनिल कुमार ने ट्रैक्टर बंद कर इसकी सूचना परिजनों को दी।