बरेली: बरेली में CM योगी के दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद, रवि नागर ने लगाया बड़ा आरोप और 3 बड़ी मांगों का ज्ञापन सौंपा
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर को उनके आवास पर पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने का आरोप लगा है। संगठन का कहना है कि भारी पुलिस बल ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया और मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया। इसके विरोध में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों