सिमडेगा: सिमडेगा अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी के द्वारा जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्या
सिमडेगा अंचल कार्यालय में मंगलवार को 11:30 बजे अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों ने अपनी-अपनी समस्या लिखित रूप से अंचल अधिकारी के समक्ष रखा। जहां पर उन्होंने सभी समस्याओं को देखते हुए जल्द समाधान करने की बात कही।