बीसलपुर: छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर 2 वर्ष तक किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल, रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर--नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली गैर जनपद में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने के बाद एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्ष तक कई बार दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी मामले की रिपोर्ट कोतवाली में छात्रा ने उक्त युवक के विरुद्ध पंजीकृत कराई है।