इटावा: रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में पड़ी बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, थाने को सूचना दी
Etawah, Etawah | Sep 22, 2024 सदर तहसील इलाके रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में मिली बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी अवस्था मे पड़ी हुई थी, जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मामले की जानकारी सम्बन्धित थाने को दे दी गई है।