इटावा: इटावा में पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात
Etawah, Etawah | Sep 22, 2024 इटावा भाजपा कार्यालय में पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात की और कांग्रेस पर जमकर बरसे। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है, उनको लेकर क्या ही बोलूं। वह विदेश में जाकर देश को बदनाम करते हैं, जबकि उनकी दादी को जब अमेरिका में देश के खिलाफ सवाल किया गया तो उन्होंने उस दौरान देश के खिलाफ बोलने से मना किया था।