इटावा: चौबिया इलाके आढ़रपुर में पुराना मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से दो मजदूर दबकर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Sep 22, 2024 चौबिया इलाके के आढ़रपुर में पुराना मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए है। बताया गया कि आढ़रपुर के रहने वाले लालसिंह, बृजेश दोनो गांव के पुराने मकान तोड़ रहे थे, तभी अचानक दीवार गिरने से दबकर दोनो मजदूर घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा पर दोनो का इलाज जारी है।