बालोद: बेटे की मौत के तीन महीने बाद पिता ने लगाई फांसी, तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला शव
Balod, Balod | Apr 11, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम खल्लारी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए एक पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के 40 वर्षीय नामदेव साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नामदेव साहू के 17 वर्षीय बेटे वेदप्रकाश की महज तीन महीने पहले मोबाइल देखते समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।