गोपालगंज: गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने गंडक नदी प्रबंधन व तटबंध सुधार का मुद्दा सदन में उठाया, मिला भरोसा
जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह सांसद डा. आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा सत्र के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को उठाते हुए तटबंधों की जल निकासी व्यवस्था व नदी प्रबंधन परियोजनाओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। इसकी जानकारी सांसद ने वीडियो जारी कर गुरुवार की शाम 5 बजे दी।