पुलिस के मुताबिक, तरौद गांव के संतोष सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसके वाहन से 100 लीटर डीजल और छत्रपाल सिंह के वाहन से 2 नग बैटरी की चोरी कर ली है। फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।