दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Devender Yadav के नेतृत्व में तथा प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर पूर्वी लोकसभा प्रभारी Laxman Rawat, जिला प्रभारी Balkishan Bali व प्रदेश प्रतिक्रिकारिणी के अन्य शीर्ष नेताओं की गरिमामई उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बुराड़ी विधानसभा के लगभग 100 से अधिक नेतृत्वकारी क्षमता वाले कर्मठ एवं जुझारू लोगो ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालो में दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड समाज की सशक्त आवाज एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता Shashi Mohan Kotnala, अन्ना आंदोलन आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे, आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के पूर्व कुमाऊँ प्रभारी, नॉर्थ छत्तीसगढ़ के पूर्व केंद्रीय जोन प्रभारी एवं उत्तराखंड समाज की प्रखर आवाज, सामाजिक कार्यकर्ता Jitender Fulara, आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झड़ौदा वार्ड संख्या-10 की पूर्व प्रत्याशी यश भाटिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष (महिला मोर्चा) संगीता नेगी, आम आदमी पार्टी बुराड़ी विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष सैला बेग़म, संत नगर वार्ड से महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज मनीषा वर्मा, और रूपम, सचिन, कुसुम आनंद, गीता, लक्ष्मी, सावित्री, शाहजहां, जमीला, कमलेश, फरमूदी बेगम, चमन लाल सहित अनेक लोगो ने कांग्रेस परिवार का दामन थामा। करावल नगर जिला महासचिव मास्टर अभिषेक सिंह के माध्यम से भी अनेक युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Delhi, India | Jul 14, 2026