कटघोरा: कटघोरा के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक, रामपुर बायपास इलाके में मची अफरा-तफरी
Katghora, Korba | Jun 10, 2026 कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर बायपास इलाके में एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लपटों ने विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया।गोदाम में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में लाखों रुपये के पटाखे जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है और पुलिस जांच में जुट गई है।