मनेर: सत्तर गांव में बकाया पैसे के विवाद में दो युवकों के बीच मारपीट, एक घायल
Maner, Patna | May 23, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय पंचायत के सत्तर गांव में बकाया पैसे की विवाद को लेकर दो युवक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रोहित कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहू लुहान हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित रोहित कुमार ने थाने में लिखित शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई है।