बार एसोसिएशन का चुनाव 24 नवंबर को होना है। चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। उम्मीदवारों की सक्रियता और बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। पूरे बार परिसर में इन दिनों चुनावी माहौल चरम पर है। वरिष्ठ और जूनियर अधिवक्ताओं के बीच लगातार बैठकों मुलाकातों और समर्थन जुटाने की मुहिमों ने चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया है। 24 नवंबर को मतदान का परिणाम आएगा।