गढ़पुरा: उत्क्रमित माध्यमिक प्लस टू विद्यालय गुदार के नए भवनों का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के मौजी हरिसिंह पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक प्लस टू विद्यालय गुदार के नए भवन का उद्घाटन रविवार को बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने का समर्थन करने की अपील आम लोगों से किया।