झांसी: बरुआसागर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप
Jhansi, Jhansi | Feb 2, 2025 झांसी में इंजेक्शन लगाने के बाद एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बाइक चलाकर वो डॉक्टर के पास गया था। वहां दो इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मौत हो गई।आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती है। मरने के बाद मरीज को रेफर कर दिया। पूरा मामला बरुआसागर कस्बे का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।