निघासन: निघासन एसडीएम को यादव समाज के लोगों ने नारेबाजी कर मंगेश यादव एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील पहुंचे यादव समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मंगेश यादव एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग को लेकर निघासन एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपा है। बीते दिनों सुल्तानपुर में भरत जी ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती के मामले में मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।