भोपाल में गौ मांस मिलने के मामले में हिंदू संगठन और करणी सेना ने आक्रोश दिखाया और भोपाल महापौर मालती राय का पुतला जलाया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मांग की। मुख्य आरोपी को फांसी देने की मांग की गई। भोपाल में गौ मांस मिलने के मामले को लेकर माहौल गरमा गया है।