महोबा: अजनर में दर्दनाक सड़क हादसा, पत्नी को लेने जा रहे युवक की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | May 28, 2026 दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय मुकेश अहिरवार की मौत हो गई। बुधवारा गांव निवासी मुकेश अपनी पत्नी को लेने ससुराल हसला गांव जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी जैतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू हो गई है।