कुंडम: ग्राम गनियारी में आकाशीय बिजली का कहर, खेत गए किसान की मौत, मर्ग कायम
कुण्डम थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में बीती दोपहर खेत गए एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गनियारी निवासी दिनेश मार्को बीती दोपहर खेत गए थे,जो घर नही लौटे आज सुबह उनका शव पेड़ से टिका मिला।पुलिस को बताया कि उनके जीजा बाबूलाल मसराम पिछले 20 वर्षों से सपरिवार उनके साथ ही रहकर खेती-किसानी करते थे।