परिहार: परिहार में 12 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव
परिहार थाना क्षेत्र के मानीकपुर मुशहरनिया पंचायत अंतर्गत खोपरहिया गांव में 12 वर्षीय एक बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम बाजार गई बच्ची देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के एक खेत से उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम क