अंबाह: कसमढ़ा में बिजली के करंट से 29 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Ambah, Morena | Oct 16, 2026 अंबाह/महुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कसमड़ा में 29 वर्षीय राज नागर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से ग्राम लालपुरा, थाना गोरमी, जिला भिंड का निवासी था और परिवार के साथ कसमड़ा में रह रहा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राज मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।