चायल: भरवारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कमरे में गैस खोल दी, पुलिस व फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के केशव नगर मोहल्ले में रविवार शाम घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर LPG गैस सिलेंडर खोल दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार बड़कू सिंह पुत्र कमल सिंह का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पत्नी द्वारा शक जताने पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई।