चूरू: पार्थ सिटी के पीछे निर्माणाधीन महिला छात्रावास से ₹1 लाख 90 हजार का सरिया चोरी, सदर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Apr 7, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन महिला छात्रावास स्थल से लोहे के सरियों की चोरी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में आर. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर संजय भाटी ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मंगलवार शाम मिली जानकारी के अनुसार आर के कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पार्थ सिटी के पीछे कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण कार्य किया जा रहा है