बरेली: क़ादरी हाउस नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 621 मरीजों को मुफ्त इलाज व दवाइयों के साथ जागरूकता का डोज दिया गया
बरेली के क़ादरी हाउस में क़ादरी रज़वी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए निःशुल्क नेत्र शिविर में 621 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। क़ारी तस्लीम रज़ा ख़ाँ नूरी की सरपरस्ती में हुए इस आयोजन में कई उलेमा व डॉक्टर शामिल रहे। शिविर में आंखों की बीमारियों, बचाव और देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।