कैराना: कैराना के दभेड़ीखुर्द में घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, बलकटी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 30, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ीखुर्द निवासी तसव्वर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि 29 अप्रैल की दोपहर उसके चचेरे भाइयों सरवर व असलम की डोल काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शाम करीब सात बजे गांव के ही अफसरून, कौसर, नौशाद उर्फ सादा व मोनिश उनके घर के अंदर घुस आए, जिन्होंने लाठी—डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।