सैदपुर: सैदपुर से सिधौना होते हुए अयोध्या धाम तक नई बस सेवा का शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
सैदपुर क्षेत्र के लोगों को परिवहन विभाग ने एक बड़ी सौगात दी है। गुरुवार की सुबह गाजीपुर वाया सैदपुर से अयोध्या धाम तक के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। सैदपुर तहसील गेट के बाहर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने की।