जौनपुर: अमृत भारत स्टेशन योजना: जौनपुर सिटी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।