लखनपुर: संदल चादरपोशी के साथ ग्राम बंधा जुनाडीह में ह. सैय्यद जामाशाह बाबा के 50वें उर्स का आगाज, रविवार को कव्वाली का आयोजन
संदल चादरपोशी के साथ हजरत सैय्यद जामा शाह बाबा का 50 वा सालाना उर्स का आगाज हो गया है।उर्स कमेटी अध्यक्ष विक्रमादित्य देव अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह देव के मौजूदगी में लखनपुर जमा मस्जिद से संदल चादरपोशी तिरंगा झंडा गाजे बाजे के साथ जूलूस निकाला गया।