चुनार: अहरौरा के बेचू बीर मंदिर के पास खेत में महिला के शव के मामले में देवर ने भाभी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया, दी तहरीर
अहरौरा थाना क्षेत्र के बेचू बीर मंदिर के पास से खेत में महिला का शव मिलने के मामले में देवर ने भाभी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए अहरौरा कोतवाली में तहरीर दी है। परिवार वालों ने बताया कि मृतका रेखा देवी का मायका और ससुराल एक ही गांव में है। घर से मृतका कब निकली किसी ने नहीं देखा। वहीं पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गईं है।