कासगंज: इनायती गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, गांव के लोगों को किया गया जागरूक
थाना ढोलना क्षेत्र के इनायती गांव में शनिवार की दोपहर 2 बजे मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिस ने महिलाओं, बालक, बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। और महिला हेल्पलाइन 1098,102,112 और 108 की जानकारी दी। और बताया किन परिस्थितियों में आप इन हेल्पलाइन का सहारा लेकर मदद ले सकते है।