जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 11 दोपहिया वाहन ज़ब्त
जबलपुर की लार्डगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वरुण उर्फ कृष्णा पिता राजकुमार यादव उम्र 19 साल 89 मकान नंबर 236 जयनगर पार्क के पास यादव कॉलोनी के कब्जे से चोरी की 5 स्कूटी और 6 मोटरसाइकिल सहित कुल 11 वाहन बरामद किए गए हैं।