औरैया: कांशीराम कॉलोनी निवासी चालक की आत्महत्या के मामले में पिता ने पुलिस को दी तहरीर, आयुर्वेदिक डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की आत्महत्या के मामले में आयुर्वेदिक चिकित्सक और उसके पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रविवार की सुबह रामजी प्रजापति ने सदर कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र सोनू प्रजापति (27) पिछले करीब एक वर्ष स