टेहरोली: गाता में मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मुकदमा पंजीकृत
थाना टहरौली क्षेत्र के गाता निवासी पीड़ित गुलज़ारी राजपूत ने बताया कि वह गांव में बैठा हुआ था तभी ट्रेक्टर लेकर आए दो लोगों ने गाली गलौज देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी मामले की जानकारी पीड़ित ने लिखित में देकर थाना टहरौली पुलिस को बताया तो पुलिस ने आज रविवार को रात्रि के 9 बजे मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है