घोड़ाडोंगरी: गंगा दशहरा और जन्मदिन पर भाजपा नेता कलावती यादव उज्जैन में क्षिप्रा परिक्रमा में शामिल हुईं
दशहरा के पावन पर्व पर आज उज्जैन प्रवास के दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं उज्जैन नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव जी का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पवित्र क्षिप्रा परिक्रमा में शामिल होने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां क्षिप्रा का पूजन-अर्चन किया गया।