पंचकूला: प्राइवेट नौकरी का जॉब ऑफर लेटर भेजकर 77 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को स्टेट साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिंजोर निवासी को प्राइवेट नौकरी का जॉब ऑफर लेटर भेजकर 77 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को स्टेट साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रसून तीवारी डेराबस्सी जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, तीन सिम और दो एटीएम बरामद हुए है। आरोपी ने एमएससी की पढ़ाई की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया