पंचकूला: फतेहगढ़ गांव के नजदीक स्कॉलर स्कूल मौली की बस और मोटरसाइकिल सवार की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत
मौली से ककराली होते हुए अम्बाला को जाने रोड पर फतेहगढ़ गांव के नजदीक मौली गांव में स्थित स्कॉलर स्कूल की बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में गांव टोडा के 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।