पंचकूला: एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की बरवाला में हुई बैठक हुई, मलकीत सिंह को बनाया यूनिट प्रधान
प्रेम प्लाजा बरवाला में एचएसबीई यूनियन की एक विशेष बैठक का आज आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान पूरण मल, यूनिट सचिव नीरज कुमार और सर्कल सचिव बाबू राम ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से मलकीत सिंह को बरवाला यूनिट का प्रधान घोषित किया गया। पूरण मल ने प्रदेश सरकार की कार्यगुजारी के बारे में विस्तार से बताया।